Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School


Message Board

« Back

बीवीएम उधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पूर्वक मनाया हिंदी दिवस 2020 « 14/Sep/2020

बीवीएम उधम सिंह नगर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पूर्वक मनाया हिंदी दिवस 2020
राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम का जीवंत उदाहरण हैभारतीय विद्या मंदिर विद्यालय। जहां सभ्यता और संस्कृति की पहचानस्वरूपा हिंदी भाषा में ही प्रतिदिन दिन का शुभारंभ प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के रूप में होता है। हर वर्ष की भांति विद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को इस दिवस का महत्त्व बताने और हिंदी भाषा के उत्थान हेतु कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के नौनिहालों ने जहां सुलेखश्रुतलेख गतिविधि में भाग लिया। वहीं बच्चों ने हिंदी कविता गायन एवं बीरबल अकबर के किस्से सुनाते हुए स्वनिर्मित वीडियो साझा की। कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने व्याकरण से संबंधित चार्ट बनाए तो कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने वर्ग पहेली गतिविधि में भाग लेकर आनंद प्राप्त किया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित कविता लेखनकक्षा नौवीं ने नारा लेखन तथा कक्षा दसवीं ने 'हिंदी भाषा का उत्थान कैसे किया जाए।विषय पर अनुच्छेद लिखें। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के मध्य हिंदी भाषा और व्याकरण से संबंधित कौन बनेगा हिंद का ताज नाम से क्विज प्रतियोगिता करवाई गई।जिसमें सातवीं कक्षा के 20 बच्चों ने भाग लिया। वर्धा,द्विवेदीसिम्हा और प्रसाद चार दलों के रूप में बांटे गए इन विद्यार्थियों में से वर्धा दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यापिका शीतल रानी ने इस दिवस को मनाए जाने के कारण और आवश्यकता के बारे में बताते हुए कहा कि 14 सितंबर 1949 को देश के लगभग 77% लोगों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी भाषा को राजभाषाराष्ट्रभाषा और संपर्क भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान करवाने वाली हिंदी भाषा को आज पूरे विश्व में मान्यता प्राप्त है। विद्यालय की प्रधानाचार्या बंदना सेठी ने विद्यार्थियों से कहा कि हम अन्य भाषाएं जितनी चाहे सीख ले पर अपनी राष्ट्रभाषा को नजरअंदाज करके नहीं। हमें हिंद और हिंदी भाषी होने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही देश तरक्की कर पाता है जहां राष्ट्रभाषा को सम्मान प्राप्त होता है। रूस जापान और चीन इसके जीवंत उदाहरण है।