Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School


Message Board

« Back

बीवीएम ऊधम सिंह नगर ने सम्मान पूर्वक मनाया संविधान दिवस « 27/Nov/2020

दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान का गौरव प्राप्त भारत आज अपना संविधान दिवस बहुत गर्व के साथ मना रहा है‌। इस अवसर पर बीबीएम ऊधम सिंह नगर में इस दिवस के सम्मानस्वरूप  अध्यापिका श्यामा ने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं अंगीकार किए जाने के बारे में बताते हुए कहा कि किसी लोकतांत्रिक देश का सर्वोच्च कानून संविधान होता है। हमारे संविधान में इस समय 448 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं, जिनमें देश के हर आम और खास नागरिक के कर्तव्य और अधिकारों की चर्चा की गई है। संविधान सभा की प्रारूप समिति ने डाॅ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार करके इस दिन पूरे राष्ट्र को समर्पित किया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों  द्वारा की गई गतिविधियों में कक्षा छठी ने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के चित्र बनाएं तो कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना लिखी गई। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने संविधान में दिए गए नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों को लिखा तो कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों और मूल्यों के बारे में अपने विचार लिखें। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संविधान की प्रस्तावना वाचन का देश के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर होने वाले सीधे प्रसारण को विद्यार्थियों द्वारा सुना गया। प्रधानाचार्या बंदना सेठी ने संविधान दिवस की सबको बधाई देते हुए कहा कि किसी भी देश का संविधान उस देश के लिए सम्मान होता है। हम सब का फ़र्ज़ है कि हम अपने कर्त्तव्यों को निभाते हुए देश की कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने में सहायक बने।