Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School


Message Board

« Back

​बीवीएम ,यूएसएन में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस « 10/Jan/2026

भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में दिनांक 10 जनवरी 2026 को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया ।इस उपलक्ष में आठवीं कक्षा के छात्रों ने  पोस्टर मेकिंग गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया  तथा उन्होंने अपनी रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करके हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त हिंदी भाषा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती संगीता थापर  ने अपने वक्तव्य के द्वारा बताया कि हिंदी हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है इसलिए हिंदी भाषा का वैश्विक स्तर पर प्रचार और प्रसार करने के लिए भारत सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस की घोषणा की गई तथा आज
हिंदी विश्व  में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरा स्थान रखती है जो हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है।  विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता जी ने विश्व हिंदी दिवस पर शुभकामनाएंँ देते हुए समस्त छात्र वर्ग से अन्य भाषाओं की तरह हिंदी के प्रचार और प्रसार में हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया।