भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में दिनांक 25 मार्च, 2026 को दुर्गा अष्टमी एवं राम नवमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत दुर्गा चालीसा के साथ हुई। इस विशेष उत्सव के महत्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यालय के संस्कृत विषय के अध्यापक श्री राज कुमार ने अपने वक्तव्य के माध्यम से दुर्गा अष्टमी एवं राम नवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नैतिक मूल्यों, सत्य, साहस एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस उपलक्ष में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता जी ने सभी को मांँ दुर्गा के नवम स्वरूपों से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच के साथ जीवनयापन करने तथा प्रभु श्री राम के प्राकट्य उत्सव की सभी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए प्रभु के द्वारा बताए गए सत्यता और धर्म के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।