Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School


Message Board

« Back

अटल बाल हिंदी कविता संग्रह पुस्तक में बीवीएम यूएसएन की छात्राओं की कविताएँ हुई प्रकाशित « 11/Jul/2026


 
भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर के लिए यह गौरवांवित होने का क्षण है जब विद्यालय की दो छात्राओं की कविताएँ अटल बाल हिंदी कविता संग्रह पुस्तक में प्रकाशित हुईं। अटल बाल हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन मई 2025 में किया गया । जिसमें विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ हमारे विद्यालय ने भी भाग लिया । इस प्रतियोगिता में कुल 675 कविताओं में से 100 कविताओं का चयन हुआ। इन्हीं कविताओं में से विद्यालय की दो छात्राओं की कविताओं का भी चयन हुआ तथा उन्हें  अटल बाल हिंदी कविता संग्रह पुस्तक में प्रकाशित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विद्यालय की हिंदी की अध्यापिका श्रीमती वंदना ठाकुर तथा श्रीमती सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में क्रमशः आठवीं कक्षा की छात्रा दोनिका अरोड़ा की कविता वीर सैनिक*और छठी कक्षा की छात्रा युक्ता अरोड़ा की कविता *बच्चे अब अटल बाल हिंदी कविता संग्रह पुस्तक में प्रकाशित हुईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान पवन सूद जी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए सभी छात्रों को उनसे प्रेरणा लेते हुए स्वयं के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रतिपादित कर आगे  का आह्वान किया।