Bhartiya Vidya Mandir School

Bhartiya Vidya Mandir School


Message Board

« Back

बीवीएम यूएसएन में शिवरात्रि के महापर्व की धूमधाम « 01/Mar/2022

भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा,भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। वर्चुअल गतिविधि के अंतर्गत शिशु वाटिका के नन्हे मुन्नों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्कृत अध्यापक श्री मनोज कुमार ने शिव मंत्रोंच्चारण करते हुए शास्त्रोक्त विधि से रुद्राभिषेक कर वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।  विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण शिव नृत्य ने सबको भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कक्षा दसवीं की छात्रा जानवी रावत ने अपने वक्तव्य के माध्यम से इस महान पर्व को मनाए जाने के कारण और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजू मंगल ने महाशिवरात्रि की सभी को बधाई देते हुए देवों के देव महादेव से संपूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु प्रार्थना की।